स्वप्न मेरे: तेरी आदत ...

मंगलवार, 5 मार्च 2013

तेरी आदत ...



तेरी चीज़ें सब आपस में बाँट रहे थे 
किसी ने साड़ी उठाई 
किसी ने सूट 
किसी ने बुँदे, किसी ने चूड़ी 
किसी ने रूमाल, किसी ने चेन 

तेरी छोटी छोटी चीज़ों का भण्डार  
मानो खत्म ही नहीं होना चाहता था 

तुमसे बेहतर कौन जानता है 
ये चीज़ों की चाह से ज़्यादा 
तुझे अपने पास रखने की होड़ थी माँ 

तू चुपचाप 
दूर खड़ी मुस्कुरा रही थी 

फिर धीरे से पास आकार कान में बोली 
तू कुछ नहीं लेगा ... 

मैंने लपक कर तेरी किताबों का ढेर उठा लिया 

अब सोचता हूं तो लगता है 
हमेशा से कुछ न कुछ देने की तेरी आदत 
तेरे चले जाने के बाद भी वैसी ही है ...   

85 टिप्‍पणियां:

  1. माँ देना ही जानती है ..... किताबों से आप हमेशा माँ से जुड़े रहेंगे .... बहुत संवेदनशील रचना

    जवाब देंहटाएं
  2. कुछ कहने को शब्द नहीं मिलते हैं.. बस भाव..भाव..भाव..

    जवाब देंहटाएं
  3. भाव आलोड़ न भाव उदगार अनूभूति शब्दों में आ बसे हैं इस पोस्ट के .शुक्रिया आपकी टिप्पणियों का जो हमारे लिए बेशकीमती हैं .

    जवाब देंहटाएं
  4. माँ सभी का ख़याल रखती है!...जी ते जी और मृत्यु के पश्चाद भी वह देने की भावना से ओतप्रोत रहती है!..बहुत सुन्दर दिल को छू लेन वाली रचना!

    जवाब देंहटाएं
  5. निशब्द हूँ. अन्तःकरण छू जाते है आपके शब्द.

    जवाब देंहटाएं
  6. बढ़िया है आदरणीय-

    शुभकामनायें आपको-

    जवाब देंहटाएं
  7. हर ओर बसा माँ का प्यार
    लिए यादों का संसार ...
    नमन !

    जवाब देंहटाएं

  8. मैंने लपक कर तेरी किताबों का ढेर उठा लिया

    aur ise hi maa bana liya... Aaj aapke maa bhi hai aur Maa ka diya gyan ka prakash bhi.... Bhagyshali hain aap jo yh saanidhy milaa. Bhawnaon se parpoorn kar dene waali rachna... Aabhar..

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही प्रेरक रचना,माँ होती ही हैं बच्चों की ख़ुशी के लिए.

    जवाब देंहटाएं
  10. मन को छू लेने वाला है माँ को समर्पित यह काव्य पुष्प भी.

    जवाब देंहटाएं
  11. माँ तो सिर्फ माँ है, उसके दिए का कोई हिसाब नहीं... ह्रदय स्पर्शी भाव...

    जवाब देंहटाएं
  12. सच कहा आपने अच्छी आदत हमेशा जीती हैं हमारे साथ-साथ ......सबका अपना अपना मोह है इस निस्सार संसार में ..

    जवाब देंहटाएं
  13. माँ के लिए जितना कहा जाये कम है ......बहुत सुंदर भावपूर्ण रचना

    जवाब देंहटाएं
  14. BlogVarta.com पहला हिंदी ब्लोग्गेर्स का मंच है जो ब्लॉग एग्रेगेटर के साथ साथ हिंदी कम्युनिटी वेबसाइट भी है! आज ही सदस्य बनें और अपना ब्लॉग जोड़ें!

    धन्यवाद
    www.blogvarta.com

    जवाब देंहटाएं
  15. माँ तो बनी ही है देने के लिये. खूबसूरत अहसास.

    जवाब देंहटाएं
  16. बंटवारा.....
    लेकिन प्यार......!!
    वो कैसे बंटेगा....!!!

    जवाब देंहटाएं
  17. हमेशा से कुछ न कुछ देने की तेरी आदत
    तेरे चले जाने के बाद भी वैसी ही है ...
    अत्यन्त खूबसूरत! कुछ पंक्तियों में आपने वह कह दिया जो एक ग्रन्थ भी शायद न कह पाता!

    जवाब देंहटाएं
  18. माँ की बाते तो कभी ख़त्म ही नहीं होती..
    माँ की याद में हृदयस्पर्शी भाव लिए रचना...

    जवाब देंहटाएं
  19. ओह!! अन्दर तक असर करती हैं , आपकी ये कवितायें

    जवाब देंहटाएं
  20. माँ की भावनाएं जो कानों में फुसफुसाई - वह तो धरोहर है,माँ जानती थी तो एक याद दे गई - होड़ से परे

    जवाब देंहटाएं
  21. मां कभी नही जाती, आजीवन यादों में बसी रहती है.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  22. और माँ का व्यक्तित्व घुलमिल गया ....

    जवाब देंहटाएं
  23. digambar ji maa ko n bhool sakta hai koi n bhoolna chahiye kintu lagta hai ki aapke man mastishk par maa ko khone ka asar bahut jyada hai kyonki aapki pichhli aur ye nayi post maa ke prati aapke bharpoor pyar se rangi hai .digambar ji ye sab achchha hai kintu ye jeevan bahut kroor hai jo ki hamare apnon ke bichhadne ke bad bhi chalta rahta hai aap meri baton ko anyatha n len kintu is dukh se ubarne kee koshish karen .
    .बहुत सुन्दर भावनात्मक प्रस्तुति आभार सौतेली माँ की ही बुराई :सौतेले बाप का जिक्र नहीं आज की मांग यही मोहपाश को छोड़ सही रास्ता दिखाएँ .

    जवाब देंहटाएं
  24. माँ तो बस प्यार लुटाती है।
    सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं
  25. ऐसा ख़ज़ाना...जो कभी ख़त्म नहीं होता...
    ~सादर!!!

    जवाब देंहटाएं
  26. माँ देना ही जानती है,,,
    निःस्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है माँ

    सुन्दर रचना
    सादर !

    जवाब देंहटाएं
  27. माँ के गुण मिल जायें तो जीवन धन्य हो जाये।

    जवाब देंहटाएं
  28. माँ ...नाम ही देने का है..जिंदगी देती है..जिंदगी भर देती है... मृत्यु उपरांत भी देती है..अपना आशीष!...हृदयस्पर्शी रचना!

    जवाब देंहटाएं
  29. माँ के लिए आपके मन में कितनी श्रद्धा है,उन्ही भावनाओं से परिपूर्ण सुंदर रचना,,,

    Recent post: रंग,

    जवाब देंहटाएं
  30. माँ पर आपके लिखे भाव हर बार आँखें नम कर देते है.... निशब्द हूँ

    जवाब देंहटाएं
  31. आज की ब्लॉग बुलेटिन ज्ञान + पोस्ट लिंक्स = आज का ब्लॉग बुलेटिन मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    जवाब देंहटाएं
  32. माँ- उसकी बस एक ही निशानी है मेरे पास...बाकी तो उसकी यादें हैं.

    जवाब देंहटाएं
  33. दिल के तार को छूती एक सुन्दर कविता |

    जवाब देंहटाएं
  34. फिर धीरे से पास आकार कान में बोली
    तू कुछ नहीं लेगा ...

    मैंने लपक कर तेरी किताबों का ढेर उठा लिया

    अब सोचता हूं तो लगता है
    हमेशा से कुछ न कुछ देने की तेरी आदत
    तेरे चले जाने के बाद भी वैसी ही है ...

    beautiful lines with great emotions and feelings so nice .

    जवाब देंहटाएं
  35. सुन्दर व दिल को छू लेने वाली रचना...

    जवाब देंहटाएं
  36. माँ पर आपकी अनेकों रचनायें पढ़ी ...हर रचना ने आँखें नम कर दीं ...माँ की कमी ......

    जवाब देंहटाएं

  37. अब सोचता हूं तो लगता है
    हमेशा से कुछ न कुछ देने की तेरी आदत
    तेरे चले जाने के बाद भी वैसी ही है ...

    बहुत सुंदर भावनायें और शब्द भी ...बेह्तरीन अभिव्यक्ति ...!!शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं

  38. दिनांक 07/03/2013 को आपकी यह पोस्ट http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जा रही हैं.आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  39. माँ की तो हर चीज़ हर दिल आजिज़ होती है क्यूंकि कहीं न कहीं वो माँ से ही जुड़ी होती है।

    जवाब देंहटाएं
  40. माँ का अमूल्य धरोहर स्मृति को ताजा रखता है
    latest post होली

    जवाब देंहटाएं
  41. मित्र,दिगंबर नासवा जी!आपसे डॉ.पूर्णिमा जी के आवास[ शारजाह] पर मुलाकात हुयी पकौड़ियाँ खाते, बातें करते ढली शाम का मंजर मुझे याद आता है | आप खैरियत से होंगें|शुभकामनाओं के साथ ईश्वर से यशश्वी जीवन की प्रार्थना है|आप बहुत अच्छा लिखते हैं .....यूँ ही लिखते रहें,समयाभाव के कारन टिपण्णी देने में विलम्ब हुआ ....माफ़ी चाहते हैं | आपका शहर बहुत याद आता है -
    -- उदय वीर सिंह

    जवाब देंहटाएं
  42. digamber ji harek rachna behtareen hein...
    aap kalam se dil tak kitni asani se pahuch jate hein...
    maa to sabkuch hi de deti hein hamare liye..
    हमेशा से कुछ न कुछ देने की तेरी आदत
    तेरे चले जाने के बाद भी वैसी ही है ...
    .shandar...

    जवाब देंहटाएं
  43. माँ को समर्पित आपके ये भावपुष्प कितने हृदयों को छू जाते हैं..आभार!

    जवाब देंहटाएं
  44. बहुत खूब आपके भावो का एक दम सटीक आकलन करती रचना
    आज की मेरी नई रचना आपके विचारो के इंतजार में
    तुम मुझ पर ऐतबार करो ।

    जवाब देंहटाएं
  45. उन किताबों के पृष्ठों में बहुत-कुछ समाया होगा कुछ ,जो उन्हें आभासित करता रहेगा !

    जवाब देंहटाएं
  46. माँ की परछाईयां हर तरफ ... मन को भावमय करती पोस्‍ट

    जवाब देंहटाएं
  47. yaadon kaa यादों का भाव संसिक्त झरोखा .माँ की घर से लिपटी हुई यादों की भाव राग धुंध न जाने कब तक बनी रहती है .

    जवाब देंहटाएं
  48. 2005 में माँ के जाने के बाद यही कुछ तो हुआ था...एकदम हू ब हू!

    जवाब देंहटाएं
  49. बहुत प्‍यारी और मन को छूने वाली रचना..

    जवाब देंहटाएं
  50. बहुत मार्मिक, अर्थपूर्ण और प्यारी रचना.

    सादर
    नीरज 'नीर'
    KAVYA SUDHA (काव्य सुधा)

    जवाब देंहटाएं
  51. माँ की यादें... माँ की निशानी... सब साथ होता. मन को छू गई रचना, शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  52. अद्भुत मर्मस्पर्शी अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  53. MAA KO SAMARPIT KAVITA MAN KO
    BHARPOOR CHHOOTEE HAI .

    जवाब देंहटाएं
  54. फिर धीरे से पास आकार कान में बोली
    तू कुछ नहीं लेगा ...| दिल को भावभिन कर गयी |

    जवाब देंहटाएं
  55. अभी मुन्नवर राणा की माँ पर कही गज़लें सुन के उठा हूँ ...

    किसी के हिस्से में मकाँ आया किसी के हिस्से में दुकाँ आई
    मै घर में सबसे छोटा था मेरे हिस्से में माँ आई...

    किताबें आपको एक विचार से जोड़तीं हैं...

    जवाब देंहटाएं
  56. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!

    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ !
    सादर

    आज की मेरी नई रचना आपके विचारो के इंतजार में
    अर्ज सुनिये

    जवाब देंहटाएं
  57. मैंने लपक कर तेरी किताबों का ढेर उठा लिया
    बहुत भावपूर्ण लगी यह रचना

    जवाब देंहटाएं
  58. माँ के साथ रागात्मक सम्बन्धों की सशक्त अभिव्यक्ति .शुक्रिया आपकी टिपण्णी का .

    जवाब देंहटाएं
  59. निःशब्द कर दिया आपकी इस रचना ने .

    जवाब देंहटाएं
  60. ma ka sach yahi roop hota hai apne bachchon ko dete rehnne ka. sunder bhaavpoorna rachna

    shubhkamnayen

    जवाब देंहटाएं
  61. Bhaauk rachna.
    Aksar duriyan hume kisi ke bahut karib laake khada kar deti hai...

    जवाब देंहटाएं
  62. मैंने लपक कर तेरी किताबों का ढेर उठा लिया

    sabse keemti saamaan to aapne hi chun liyaa :-)
    behad sundar prastuti

    जवाब देंहटाएं
  63. उफ्फ कितनी सम्वेद्नाये हैं आपकी रचनाओं में कितनी भाग्य शाली होगी वो माँ

    जवाब देंहटाएं
  64. आह

    निरंतर माँ को समर्पित आपकी एक से बढ़कर एक शब्दांजलि पढ़कर अभिभूत हूँ..

    जवाब देंहटाएं
  65. आह

    निरंतर माँ को समर्पित आपकी एक से बढ़कर एक शब्दांजलि पढ़कर अभिभूत हूँ..

    जवाब देंहटाएं
  66. मैंने बचपन में किसी से पूछा था गाय को माता क्यों कहते हैं ..जवाब मिला जीवन पर्यंत देती ही रहती है कुछ लेती नहीं ...लेकिन माँ के ना होने के बाद माँ की उस दान् वृत्ति का अहशास ...बहुत बढ़िया

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है