स्वप्न मेरे: झलक ...

मंगलवार, 12 मार्च 2013

झलक ...


जाड़ों की कुनमुनाती दोपहर 
तंदूर से निकलती गरमा-गरम रोटी 
  
याद है अक्सर तुझे छेड़ता था     
ये कह कर की तेरे हाथों में वो बात नहीं 

ओर माँ तुम्हारी तरफदारी करते करते    
हमेशा प्यार से डांट देती थी मुझे 

कई दिन बाद आज फिर 
वही तंदूर तप रहा है    

देख रहा हूं तेरे माथे पे उभरी पसीने की बूँद     
ताज़ा रोटी की महक में घुलती 
तेरे हाथों की खुशबू 

पता है ... 
आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो 

    

89 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही भावपूर्ण कविता,दिल से निकले शब्द.

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रभावशाली ,
    जारी रहें।

    शुभकामना !!!

    आर्यावर्त
    आर्यावर्त में समाचार और आलेख प्रकाशन के लिए सीधे संपादक को editor.aaryaavart@gmail.com पर मेल करें।

    जवाब देंहटाएं
  3. हर बेटा...हर नारी में कहीं न कहीं अपनी माँ की छवि देखता है .....
    नमन उस माँ को !

    जवाब देंहटाएं
  4. हर चीज़ से माँ जुड़ी होती है और खासकर खाने की बात हो, तब तो बात ही क्या.....माँ हर जगह है बस उसे देखने और महसूस करने की जरूरत एवं नज़र होनी चाहिए...

    जवाब देंहटाएं
  5. तंदूर की रोटी की बात पढकर बचपन याद आ गया...माँ भी अड़ोस-पड़ोस की रोटियां पकातीं थी अपने तंदूर पर..

    जवाब देंहटाएं
  6. दिल को छूने वाली उम्दा रचना !

    जवाब देंहटाएं
  7. देख रहा हूं तेरे माथे पे उभरी पसीने की बूँद
    ताज़ा रोटी की महक में घुलती
    तेरे हाथों की खुशबू

    पता है ...
    आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो

    ओह!! बहुत ही मार्मिक

    जवाब देंहटाएं
  8. भावप्रवण और उम्दा रचना है नासवा जी |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह बहुत बढ़िया भाव है ...माँ जैसी लगना वाकई उम्दा भाव है ...बेहतरीन

    जवाब देंहटाएं
  10. अति भावगर्भित रचना. माँ तो ऐसे ही कण कण में समायी रहती है और हमारे अस्तित्व का हिस्सा बनी रहती है.

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत दमदार चित्रण किया है, माँ का आशीर्वाद है वे बूँदें

    जवाब देंहटाएं
  12. अंतिम पंक्तियों में चमत्कार-
    बहुत बढ़िया-
    जय जय माँ-
    शुभकामनायें आदरणीय-

    जवाब देंहटाएं
  13. नारी सब रूपों में मौजूद है, बस आपकी तरह देखने महसूस करने वाला दिल चाहिये. बहुत शुभकामनाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  14. नारी के रूप अनेक -- सब रूपों में , माँ का स्थान विशेष।
    सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं
  15. माथे का पसीना अपने उस तरफदार को ढूढता होगा, जो अब बहुत दूर चला गया !

    जवाब देंहटाएं
  16. बहुत खूब लाज़वाब कर दिया इस रचना ने .माँ रसोई में और पत्नी रसोई में एक ही तरह से अन्नपूर्णा होती हैं .

    जवाब देंहटाएं
  17. पता है ...
    आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो
    सार्थक बढ़िया भाव...

    जवाब देंहटाएं
  18. शब्दों और भावों की तपिस अंतर्मन को झंझोड़ देती है - सादर

    जवाब देंहटाएं
  19. देख रहा हूं तेरे माथे पे उभरी पसीने की बूँद
    ताज़ा रोटी की महक में घुलती
    तेरे हाथों की खुशबू

    पता है ...
    आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो

    माँ की याद ताज़ा करती सुन्दर भाव समेटे रचना

    जवाब देंहटाएं
  20. बहुत भावपूर्ण. शीघ्र ही मैं ऐसे ही विषय पर एक कविता प्रस्तुत करूँगा..

    सादर

    नीरज 'नीर'
    मेरी नयी कविता
    KAVYA SUDHA (काव्य सुधा):

    जवाब देंहटाएं
  21. क्या बात है ....!!

    शायद ही किसी ने इस विषय पर कविता लिखी हो .....

    बहुत खूब ....!!

    जवाब देंहटाएं
  22. बहुत ही सुन्दर
    गरमा गरम रोटी की खुशबू यहाँ तक भी पहुंची :)
    सादर !

    जवाब देंहटाएं
  23. दिगम्बर जी ,

    पुरुष स्त्री को विवाह के बाद न जाने कितने रूपों में प्यार करता है। रचना की अंतिम पंक्ति बहुत बेहतर बन गयी। जीवन में एक समय ऐसा भी आता है कि वो आप की तरह भी देखता है आपकी इस नज़र को नमन। बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  24. भावपूर्ण कविता .
    घर की अन्नपूर्णा में रोटी की महक के ज़रिए माँ की झलक मिली.
    अद्भुत!

    जवाब देंहटाएं
  25. माँ का चेहरा घुल गया - इसे मैं शब्दों में नहीं कह सकती , रूह से महसूस कर रही हूँ

    जवाब देंहटाएं
  26. देख रहा हूं तेरे माथे पे उभरी पसीने की बूँद
    ताज़ा रोटी की महक में घुलती
    तेरे हाथों की खुशबू

    पता है ...
    आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो

    यही है संस्कारों की खुशबू का पीढी दर पीढ़ी प्रसरण

    जवाब देंहटाएं
  27. भोजन के अवसर पर नारी का मातृ-भाव प्रधान हो जाता है- उसे अनुभव कर लिया आपने!

    जवाब देंहटाएं
  28. सादर जन सधारण सुचना आपके सहयोग की जरुरत
    साहित्य के नाम की लड़ाई (क्या आप हमारे साथ हैं )साहित्य के नाम की लड़ाई (क्या आप हमारे साथ हैं )

    जवाब देंहटाएं
  29. माँ के सबसे यादगार बिंब रसोई में ही बनते हैं। बहुत सुंदर

    जवाब देंहटाएं
  30. वाह क्या बात! बहुत बेहतरीन!

    जवाब देंहटाएं
  31. पता है ...
    आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो
    माँ का रूप अलग ही होता है ,बेहद भावना पूर्ण रचना

    जवाब देंहटाएं

  32. दिनांक 14/03/2013 को आपकी यह पोस्ट http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर लिंक की जा रही हैं.आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  33. बहुत ही सुन्दर मार्मिक चित्रण ..बधाई ऐसी सुन्दर रचना के लिए :-)

    जवाब देंहटाएं
  34. मां और पत्‍नी के लिए ह्रदयादर की बरसात।

    जवाब देंहटाएं
  35. स्त्री के हर रूप में माँ बसती है !

    जवाब देंहटाएं
  36. बहुत सुन्दर भावपूर्ण रचना...अंतस को छू गयी..

    जवाब देंहटाएं
  37. ये सफर यूँ ही ज़ारी रहें ....शून्य को भरना भी जरुरी है

    जवाब देंहटाएं
  38. उत्कृष्ट रचना .हाँ पत्नी में पति सबसे पहले पति अपनी माँ को ही ढूंढता है और पत्नी पिता के अंश को .

    जवाब देंहटाएं
  39. bahut hi..badiya digamberji.
    sidhe dil pe jake chot krti hein kavita...

    जवाब देंहटाएं
  40. बहुत सुन्दर संवेदनशील रचना ...

    जवाब देंहटाएं
  41. वाह ...वाह ..बहुत खूब
    -नित्यानंद गायेन

    जवाब देंहटाएं
  42. bahut achchhhi lagti hai, aapki kavitayen kyunki unme aksar maa ke prati sneh-aadar aur maa ka smaran bhaav chhipa milta hai.....!
    sach hai, ek samay baad patni me maa ka aksh nazar aane lagta hai!
    aakhir rachnaon ka janm hamari bhavnaon ki kokh se hi to hota hai....!

    जवाब देंहटाएं
  43. माँ आसपास ही रहेगी ..
    बेहतरीन अभिव्यक्ति , बधाई आपको !

    जवाब देंहटाएं
  44. कुछ बातें याद आ गई..पता नहीं किस सिरे की है...इस सिरे की या उस सिरे की...पर हां कहीं न कहीं जुड़ी रहती है। कहते हैं कि एक समय के बाद पत्नी औऱ पति एक जैसे लगने लगते हैं। कई दंपत्ति ऐसे देखे। ये भी सच है कि पत्नी पुरुष के लिए उसकी सच्ची साथी.कभी मां..समेत हर रुप निभाती है। बस शर्त इतनी है कि अपने प्यार का इजहार कभी शब्दों में भी करना पड़े तो बेझिक करें...

    जवाब देंहटाएं
  45. आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो

    मर्मस्पर्शी भावपूर्ण.

    जवाब देंहटाएं
  46. पत्नी बहुरूपा होती है माँ -बहन -प्रेमिका उसमें निहित रहतीं हैं ममत्व और आशीष भी .

    जवाब देंहटाएं
  47. माँ आसपास ही होती है ....
    लाजवाब..भावपूर्ण..

    जवाब देंहटाएं
  48. वाह बहुत बढ़िया भाव, मर्मस्पर्शी

    जवाब देंहटाएं
  49. माँ की स्मृति जीवन के हर पल में, हर शै में...
    शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  50. बहुत ही सुन्दर मार्मिक चित्रण

    जवाब देंहटाएं
  51. बहुत सुद्नर आभार आपने अपने अंतर मन भाव को शब्दों में ढाल दिया
    आज की मेरी नई रचना आपके विचारो के इंतजार में
    एक शाम तो उधार दो

    आप भी मेरे ब्लाग का अनुसरण करे

    जवाब देंहटाएं
  52. जाड़ों की कुनमुनाती दोपहर
    तंदूर से निकलती गरमा-गरम रोटी ...

    बहुत बढ़िया भाव!

    जवाब देंहटाएं
  53. शुक्रिया नास वा साहब आपकी टिपण्णी का .कोमल भावनाओं की सौगात है अनेकरूपा नारी .

    जवाब देंहटाएं
  54. Naswa ji ......behad prabhavshali rachana lgi apki lekhni ko naman hai .....

    जवाब देंहटाएं
  55. बहुत कम लोग अनुभव का पते है ये अहसास ।और कर भी पते है तो कितने प्रकट क्र सकते है
    आभार

    जवाब देंहटाएं
  56. बेहतरीन...भावपूर्ण अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  57. शुक्रिया भाई साहब इस दरियादिली के लिए हौसला अफजाई और बहुत भावप्रवण लेखन के लिए .

    जवाब देंहटाएं
  58. आँखें वही देखना जो चाहती है..और आँखें वही हमेशा देखती भी रहे..

    जवाब देंहटाएं
  59. आपकी रचना निर्झर टाइम्स पर लिंक की गयी है। कृपया इसे देखें http://nirjhar-times.blogspot.com और अपने सुझाव दें।

    जवाब देंहटाएं
  60. बहुत भावप्रधान रचना .... भोजन के समय माँ की झलक मिलना खास अनुभव है ।

    जवाब देंहटाएं
  61. कुछ कमियाँ जीवन में सदा बनी रहती हैं.....लेकिन मन फिर भी अपने आप को बहला लेता है .....अत्यंत सुखद अनुभूति हुई यह रचना पढ़कर

    जवाब देंहटाएं

  62. पता है ...
    आज तुम कुछ कुछ माँ जैसी लग रही हो

    bilkul dil ki bat juba pr aa gyee .....akhir vh bhi to hamara palan hi karati hai ......bs janm dene ka hi fark rh jata hai .......badhai sir bahut achchhi rachana lagi

    जवाब देंहटाएं
  63. शुक्रिया आपकी शानदार टिप्पणियों के लिए शुभकामनाओं के लिए .फाग मुबारक .जीवन का राग रंग मुबारक .

    जवाब देंहटाएं
  64. बहुत भावपूर्ण रचना दिल तक पहुँचती हुई बहुत- बहुत बधाई आपको

    जवाब देंहटाएं
  65. मैं ब्लॉग के सबसे ऊपर की रचना से शुरू करके नीचे जाने के साथ साथ डूबता जा रहा हूँ ...और डूबने में मुझे मजा भी आ रहा है ...

    जवाब देंहटाएं

आपके विचारों और मार्गदर्शन का सदैव स्वागत है